Friday, April 30, 2021

IPL 2021: केएल राहुल और हरप्रीत बरार की जोड़ी के आगे बैंगलोर पस्त, पंजाब ने मारा मैदान

अहमदाबादटूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों करारी शिकस्त खानी पड़ी है। पंजाब ने उसे 34 रनों से हराया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने केएल राहुल के नाबाद 91 रनों की पारी के दम पर 179 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर टीम 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में आरसीबी की यह दूसरी हार है। इससे पहले उसे चेन्नई से हार मिली थी। दूसरी ओर पंजाब की यह 7 मैचों में तीसरी जीत है। पंजाब की पारी का रोमांच इससे पहले कप्तान के एल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 5 विकेट पर 179 रन बनाए। राहुल और क्रिस गेल (24 गेंद में 46 रन) ने 80 रन की साझेदारी की लेकिन इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके। सातवें नंबर पर उतरे हरप्रीत बरार की इन दोनों के अलावा दोहरे अंक तक पहुंच पाए। राहुल और बरार ने आठवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 61 रन जोड़े। गेल चूके फिफ्टी गेल के 11वें ओवर में आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने दबाव बना दिया था। राहुल ने 57 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं बरार ने 17 गेंद में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। डेनियल सैम्स और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। चोटिल मयंक अग्रवाल की जगह उतरे प्रभसिमरन सिंह ने राहुल के साथ पारी का आगाज किया लेकिन सात रन बनाकर आउट हो गए। राहुल आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे लेकिन रन आसानी से नहीं बन रहे थे। गेल ने इसके बाद जैमीसन के डाले पावरप्ले के एक ओवर में पांच चौके लगाकर दबाव तोड़ा। पूरन, दीपक और शाहरुख रहे फ्लॉप इसके बाद अगले ओवर में युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाकर रनगति बढ़ाई। वह हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जैमीसन ने उन्हें विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स के हाथों लपकवाया। उन्होंने निकोलस पूरन (0) को भी रवाना किया जबकि दीपक हुड्डा (5) और शाहरुख खान (0) भी टिक नहीं सके। पंजाब ने आखिरी दो ओवरों में 22 रन बनाए जब राहुल ने हर्षल पटेल को दो चौके और एक छक्का जड़ा और बरार ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e55ExX

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9