Saturday, April 24, 2021

दिल का दौरा पड़ने से 33 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ने कुछ यूं किया याद

हैदराबाद हैदराबाद के पूर्व तेज गेंदबाज अश्विन यादव (Ashwin Yadav) का शनिवार को दिल का दौरा पड़न से निधन हो गया। वह 33 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। मोहाली में पंजाब के खिलाफ 2007 में रणजी ट्रोफी में डेब्यू करने वाले यादव ने 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले और इसमें 34 विकेट चटकाए। उप्पल स्टेडियम में 2008-09 सत्र में दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 52 रन देकर छह विकेट चटकाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उनका अंतिम रणजी मैच 2009 में मुंबई के खिलाफ था। वह हालांकि स्थानीय लीग में स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और फिर एसबीआई के लिए खेलते रहे। उन्होंने 10 लिस्ट ए और दो टी20 मैच भी खेले थे। भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'अश्विन यादव के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह बहुत ही हंसमुख और पूरी तरह से ‘टीम मैन’ थे। मैं भगवान से उनके परिवार को ताकत देने की प्रार्थना करूंगा। ओम शांति। आपकी कमी खलेगी।' ऑफ स्पिनर विशाल शर्मा उनके साथी खिलाड़ी थे, उन्होंने कहा कि यादव के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी। उन्होंने कहा, 'वह ‘टीम मैन’ थे और स्थानीय लीग में खेले। मुझे यकीन नहीं रहा कि उनका निधन हो गया है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aCb2Xs

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9