Sunday, April 25, 2021

सीएसके vs आरसीबी लाइव स्कोर: थोड़ी देर में होगा टॉस, किसके हाथ लगेगी बाजी

मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी पहले गेंदबाजी करके काफी खुश हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर कहा इस विकेट पर गर्मी काफी मायने रखती है और विकेट बाद में धीमा हो सकता है। धोनी ने कहा कि हमने अपने बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा बदलाव किया है। चेन्नई ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। मोईन अली फिट नहीं हैं और लुंगी नगिडी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं उनके स्थान पर ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर को टीम में शामिल किया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, डेनियन क्रिश्चिन, काइली जैमिसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल चेन्नई सुपर किंग्स रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को जब आईपीएल 2021 मैच में आमने सामने होंगी तो उनकी निगाह न सिर्फ दो अंक हासिल करने बल्कि विजय अभियान जारी रखने पर भी टिकी रहेंगी। आरसीबी ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है। दूसरी तरफ सीएसके ने पहला मैच गंवाने के बाद अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आरसीबी ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी और वह अपना यही प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसके भी लगातार तीन जीत से उत्साह स ओतप्रोत है और ऐसे में आरसीबी के लिए काम आसान नहीं होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Qo3uAO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9