मुंबई राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 18वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल का 18वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमें 4 मुकाबले खेल चुकी हैं। और दोनों को तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइटराइडर्स (Playing XI) : नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेवद उनादकत, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान। बेहतर रनरेट के आधार पर केकेआर प्वाइंटस टेबल में सातवें वहीं राजस्थान आठवें नंबर पर है। केकेआर की टीम लगातार चौथी हार से बचना चाहेगी वहीं राजस्थान की कोशिश भी जीत की पटरी पर लौटने की होगी। राजस्थान की टीम ओपनर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर दिख रही है। पहले मैच में संजू ने शतक जमाया था, तो राजस्थान की टीम मुकाबला कर पाई। दूसरे मैच में क्रिस मॉरिस ने टीम की नैया पार लगा दी। फिर राजस्थान लगातार दो मैच हार चुकी है। पिच वानखेड़े की पिच ने मिश्रित परिणाम दिए हैं। हालांकि बोलबाला बल्लेबाजों का ही रहा है। आईपीएल में प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स कुल मैच 168 जीते 82 हारे 81 बेनतीजा 5 कोलकाता नाइटराइडर्स कुल मैच 200 जीते 100 हारे 96 बेनतीजा 4 आमना-सामना कुल मैच 22 कोलकाता जीता 12 राजस्थान जीता 10
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QXVLcj
No comments:
Post a Comment