Friday, April 23, 2021

IPL: पंत के लिए दोहरी खुशखबरी, अक्षर कोरोना से उबरे तो यह खिलाड़ी भी हुआ फिट

चेन्नई ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel ) कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के कारण 20 दिन तक क्वारंटीन पर रहने के बाद फिर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम से जुड़ गए हैं। उनके साथ ही ईशांत शर्मा भी चोट से उबर गए हैं और टीम से जुड़ गए हैं। पटेल ने इसे टेस्ट पदार्पण के बाद अपनी जिंदगी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ क्षण करार दिया। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आए थे लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उनमें हल्के लक्षण दिखायी दिए थे जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में अक्षर ने कहा, ‘क्वारंटीन में 20 दिन बिताने के बाद वापस आकर और अपने साथियों से मिलकर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे टेस्ट पदार्पण के बाद यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ पल है।’ बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम की जीत से वह खुद को प्रेरित रखते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं 20 दिन तक कमरे में अकेले रहा और मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था। मैं मैच देख रहा था और एक चीज अच्छी रही कि हमारी टीम ने अपने अधिकतर मैच जीते। इससे मैं फिर से टीम से जुड़ने को लेकर अधिक प्रेरित हुआ।’ इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गयी।’ अक्षर ने वीडियो में कहा, ‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3avCWEf

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9