Friday, August 27, 2021

हवा में पांव और करारा शॉट... बजोड़ सिक्स के साथ रोहित ने कपिल देव को छोड़ा पीछे

लीड्सइंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय ओपनर के कंधे पर टीम इंडिया का भार है। पहली पारी के आधार पर मिली 352 रनों के भारी भरकम लीड को उतराने के लिए उनका मैदान पर डटे रहना जरूरी है। जब वह दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरे तो कमजोर गेंदों को ही निशाना बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रॉबिन्सन को थर्डमैन पर एक जोरदार छक्का भी लगाया। इस दौरान वह पूरी तरह हवा में थे। इस हवाई शॉट को देखने के बाद कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर खुशी से उछल पड़े। उन्होंने यह वाह! क्या शॉट है। इसीलिए तो रोहित जाने जाते हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 62वां सिक्स रहा। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के 61 छक्के के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वीरेंदर सहवाग 90, एमएस धोनी 78, सचिन तेंडुलकर 69 छक्के के साथ उनसे आगे हैं। भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
  • 90 छक्के: वीरेंदर सहवाग
  • 78 छक्के: एमएस धोनी
  • 69 छक्के: सचिन तेंडुलकर
  • 62 छक्के: रोहित शर्मा
  • 61 छक्के: कपिल देव
उल्लेखनीय है कि कप्तान जो रूट (121) रनों शानदार की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां हेंडिग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 432 रन बनाए और 354 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमटी थी, लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के 165 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 121 रनों की पारी के दम पर विशाल स्कोर बनाया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jkSjUU

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9