Friday, August 27, 2021

ऋषभ पंत के दस्तानों को लेकर क्यों मचा बवाल, क्या कहता है क्रिकेट का नियम

लीड्स हेडिंग्ले टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी थकाने वाला रहा। इंग्लैंड ने जमकर रन बटोरे। भारत को पहले दिन 78 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 423 रन बना लिए थे। इस बीच भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत एक अलग तरह के विवाद में फस गए। दूसरे सेशन की आखिरी गेंद पर उन्होंने डाविड मलान का कैच लपका। तीसरे सेशन की पहली गेंद फेंके जाने से पहले अंपायर्स ने पंत से उनके दस्तानों पर लगी टेप हटाने को कहा। इस टेप ने चौथी और पांचवीं उंगली को जोड़ रखा था। क्रिकेट के नियम 27.2.1 के अनुसार टेप सिर्फ तर्जनी और उंगूठे के बीच लगाई जा सकती है। कानून के अनुसार, 'नियम 27.1 के अनुसार विकेट के दस्तानों पर तर्जनी (अंगूठे के साथ वाली उंगली) और अंगूठे को जोड़ने के अलावा किन्हीं और को बांधा नहीं जा सकता।' स्काई स्पोर्ट्स पर उस समय नासिर हुसैन और डेविड लॉयड कॉमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने इस मामले पर और स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मैच अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि आखिर क्यों पंत को टेप हटाने के लिए कहा गया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इस पूरे प्रकरण पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, 'बांधने को लेकर खेल में कई नियम हैं लेकिन हम जो तीसरे अंपायर, रिचर्ड इंलिंगवर्थ, से सुन रहे हैं कि पंत को इसकी इजाजत नहीं थी। वह अपने दस्तानों को ऐसे नहीं बांध सकते। तो पंत को टेप हटाने के लिए कहा गया।' लॉयड ने तो यहां तक कहा कि अंपायर्स को मलान को बल्लेबाजी के लिए वापस बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह अवैध तरीके से किया गया आउट था। विकेटकीपर ने कैच लेते समय अवैध तरीके से अपने दस्तानों पर टेप बांध रखी थी और साथ ही मलान के आउट होने और तीसरे सेशन के शुरुआत से पहले जब पंत से टेप हटाने को कहा गया, इस बीच कोई गेंद नहीं फेंकी गई थी। देखने पर साफ हो रहा था कि ऋषभ पंत के दस्तानों पर चायकाल से पहले टेप लगी हुई थी और उसके बाद नहीं लगी थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sYkUTh

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9