नई दिल्ली तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) के उनके जैवलिन को पकड़ने को लेकर मचे बवाल पर सफाई दी है। नीरज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर इस मुद्दे पर सफाई जारी की है। नीरज ने कहा, 'सोशल मीडिया पर चल रहा है कि मैंने एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम से अपनी जैवलिन ली। इसका बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया गया है। यह बहुत साधारण सी बात है। हम सब थ्रोअर अपना पर्सनल जैवलिन वहां रखते हैं लेकिन सभी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नियम है।' नीरज ने कहा अरशद नदीम अपने थ्रो के लिए तैयारी कर रहा था और इसमें भी गलत नहीं है। नीरज ने कहा, 'यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। मुझे दुख है कि मेरा सहारा लेकर इसे बेकार में इतना बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gxfg5q
No comments:
Post a Comment