Sunday, August 29, 2021

8 वर्ष की उम्र में गंवाया हाथ, अब रचा इतिहास... कौन हैं निषाद? जिनकी पीएम मोदी ने भी की तारीफ

तोक्यो8 वर्ष की उम्र में एक हाथ गंवाया, तोक्यो पैरालिंपिक से ठीक पहले महामारी कोरोना वायरस का शिकार हुए, लेकिन निषाद कुमार हौसला नहीं हारे। उन्होंने रविवार को तोक्यो पैरालिंपिक की पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रेकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। 21 वर्षीय कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रेकॉर्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के डलास वाइज को भी सिल्वर मेडल दिया गया क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी। एक अन्य अमेरिकी रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद के विश्व रेकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय राम पाल 1.94 मीटर की कूद से पांचवें स्थान पर रहे। हिमाचल प्रदेश के अम्ब शहर के निषाद कुमार के पिता किसान हैं। उनका दायां हाथ खेत पर घास काटने वाली मशीन से कट गया था तब वह आठ वर्ष के थे। साल के शुरू में जब वह बेंगलुरु के भारतीय प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग कर रहे थे तो कोविड-19 से भी संक्रमित हो गए थे। टी47 क्लास स्पर्धा में एथलीट के एक हाथ के ऊपरी हिस्से में विकार होता है जिससे उसके कंधे, कोहनी और कलाई से काम करने पर कुछ असर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘तोक्यो से एक और खुशी की खबर आयी है। बहुत खुश हूं कि निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह उत्कृष्ट कौशल वाले शानदार ऐथलीट हैं। उन्हें बधाई।’ कुमार ने साल के शुरू में दुबई में हुई फाजा विश्व पैरा ऐथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की ऊंची कूद टी46/47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2009 में पैरा ऐथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया था। यह भारत का तोक्यो पैरालिंपिक में दूसरा मेडल है। उनसे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Bq13iG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9