Friday, August 27, 2021

भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक टेबल टेनिस सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय

तोक्योभाविनाबेन पटेल पैरालिंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई, जिन्होंने तोक्यो खेलों में महिला एकल क्लास 4 वर्ग में सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को 11-5, 11-6 और 11-7 से हराया। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी को हराना कभी भी आसान नहीं था, लेकिन भाविनाबेन ने कर दिखाया। क्वार्टरफाइनल तक में आजतक कोई भारतीय नहीं पहुंच पाया था। ब्राजील की जॉयस डि ओलिवियरा को हराते हुए 34 वर्षीय पटेल ने अंतिम 16 मुकाबले में जीत दर्ज की थी। उस मैच का फैसला 12-10, 13-11 और 11-6 से हुआ था। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा, ‘मेरे कोच ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी के शरीर के पास खेलो और मैने वही किया।' इससे पहले भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल दोनों ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ktZVUx

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9