Sunday, August 29, 2021

फिट इंडिया मोबाइल एप लॉन्च: खेलमंत्री ठाकुर ने दिया फिटनेस का डोज, एक पैर से कूदी रस्सी

नई दिल्ली आज से दो साल पहले यानी 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया प्रोग्राम लॉन्च किया गया था। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यायनचंद के जन्मदिवस को हर साल खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन पीएम मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। अब उसी फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर 'फिट इंडिया मोबाइल एप' लॉन्च किया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित भी मौजूद रहे। राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में यह प्रोग्राम हुआ। इस दौरान खेलमंत्री ठाकुर ने अपनी स्किल्स से हर किसी का मन मोह लिया। ठाकुर स्टेज पर ही रस्सी कूदते रहे। इस दौरान उन्होंने कलात्मक अंदाज भी दिखाया। किसी प्रोफेशन ऐथलीट की तरह कभी एक पैर पर रस्सी कूदते रहे तो कभी क्रॉस मूव्य भी दिखाए। जितने देर वह अपनी फिटनेस का परिचय देते रहे, लोग तालियों से उत्साह बढाते रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3joGWLK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9