कैनबरा न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स को टांगों में पैरालाइज (पक्षाघात) हो गया है। उन्होंने सिडनी में दिल की सर्जरी के दौरान 'रीढ़ में स्ट्रोक' हुआ था। 51 वर्षीय इस महीने की शुरुआत में दिल की धमनी में बड़ी तकलीफ के बाद कैनबरा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें कई ऑपरेशंस से गुजरना पड़ा। बाद में उन्हें सिडनी के बड़े एक विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। stuff.co.nz के मुताबिक क्रेन्स कैनबरा लौट आए थे लेकिन उनकी तबीयत काफी खराब थी। उनके वकील आरोन लायड ने कहा, 'सिडनी में जीवन रक्षक हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें रीढ़ में पक्षाघात हुआ था। अब उनकी टांगों में लकवा आ गया।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jjxF7G
No comments:
Post a Comment