Monday, October 26, 2020

टीम इंडिया के लिए खुश खबरी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फिट हो सकता है यह बड़ा खिलाड़ी

नई दिल्लीचोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हुए भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे तक फिट हो जाएंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा, इस पर हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। क्रिकइन्फो के अनुसार, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुखिया राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को लिखे पत्र में बताया है कि इशांत 18 नवंबर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। आईपीएल में चोटिल होने के बाद इशांत इलाज के लिए एनसीए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इशांत को पूरी तरह से फिट घोषित किया जाए इससे पहले जरूरी है कि वह एक अभ्यास मैच खेलें।’ यह इशांत की 2020 में दूसरी चोट है। इस साल फरवरी में वह अपना टखना चोटिल कर बैठे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35yHBCi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9