Wednesday, October 28, 2020

IPL: बुमराह-सूर्य का धमाल, बैंगलोर को हराकर मुंबई प्लेऑफ की रेस में टॉप पर बरकरार

अबु धाबी रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के 48वें मुकाबले में बुधवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मिली इस शानदार जीत के साथ मुंबई के 16 अंक हो गए और वह प्लेऑफ में जगह पक्की करने के और करीब पहुंच गई। मुंबई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। चोटिल रोहित की गैरमौजूदगी में कायरन पोलार्ड ने टॉस जीता और बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। देखें, मुंबई की यह 12 मैचों में 8वीं जीत रही। वहीं, आरसीबी को इतने ही मैचों में 5वीं हार झेलनी पड़ी। टीम 14 अंकों के साथ में दूसरे नंबर पर है। सूर्य का धमाल, 29 गेंदों पर जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक मात्र 29 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने पेसर डेल स्टेन के पारी के 13वें ओवर में शानदार तीन चौके जड़े। इसके अगले ही ओवर में चहल पर भी एक चौका जड़ा और फिर सिराज के पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौके से अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में सूर्य ने सिराज पर भी तीन चौके जड़े। वह 79 रन बनाकर नाबाद लौटे। सूर्य ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 17, क्रुणाल ने 19 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 10 रन और कायरन पोलार्ड ने नाबाद 4 रन बनाए। मुंबई को डि कॉक और किशन ने दी अच्छी शुरुआतमुंबई को क्विंटन डि कॉक और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत दी और 5.2 ओवर में ही 37 रन जोड़ दिए। क्विंटन (18) को पेसर मोहम्मद सिराज ने गुरकीरत सिंह मान के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 19 गेंदों पर 1 छक्का जड़ा। इसके बाद किशन (25) को युजवेंद्र चहल ने क्रिस मॉरिस के हाथों लपकवाया। किशन ने 19 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगा। पढ़ें, बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी, आरसीबी को 164 रन पर रोकापेसर की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडिक्कल (74) को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। बुमराह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट झटके। पडिक्कल ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतकमुंबई के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। आरसीबी के लिए पडिक्कल ने 45 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। देवदत्त ने सीजन का अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पहले विकेट के लिए जोश फिलीप (33) के साथ 71 रन जोड़े। इसके बाद आरसीबी का मध्यक्रम चरमरा गया और मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बना लिया। पडिक्कल और फिलीप ने दी बढ़िया शुरुआतयुवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर चौके के साथ शुरुआत की और तीसरे ओवर में क्रुणाल पंड्या को लगातार तीन चौके लगाए। दोनों सलामी बल्लेबाजी ने बिना किसी दबाव के खेलना जारी रखा। फिलीप ने ट्रेंट बोल्ट को पांचवें ओवर में छक्का भी जड़ा। पडिक्कल ने जेम्स पैटिंसन के अगले ओवर में दो चौके लगाए। छठे ओवर में आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन था। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। विराट फ्लॉप, बुमराह का बने 100वां IPL शिकारइसके बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर ने फिलीप को ललचाया जो आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूके लेकिन क्विंटन डि कॉक ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की। पडिक्कल ने चाहर को दो चौके और लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कप्तान विराट कोहली (9) टिक नहीं सके जिन्हें बुमराह ने सौरभ तिवारी के हाथों लपकवाया। विराट कोहली पेसर बुमराह का 100वां आईपीएल शिकार बने। मध्यक्रम में आरसीबी ने जल्दी गंवाए 4 विकेटदूसरे छोर से हालांकि पडिक्कल ने चाहर को 15वें ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर 16 रन निकाले। आरसीबी ने मध्यक्रम के चार विकेट जल्दी गंवा दिए। धुरंधर एबी डि विलियर्स (15), शिवम दुबे (2), पडिक्कल और क्रिस मॉरिस (4) के पविलियन लौटने से आरसीबी का स्कोर छह विकेट पर 138 रन हो गया। अंतिम 5 ओवर में बैंगलोर के बने मात्र 35 रनबैंगलोर के गुरकीरत मान ने 14 रन तेजी में बनाए लेकिन डेथ ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने हमेशा की तरह उम्दा प्रदर्शन किया। आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 35 रन बने। मुंबई के लिए बुमराह के अलावा ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और कप्तान कायरन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिया। (इनपुट- एजेंसी से)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TzNFF6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9