Monday, October 26, 2020

सुनील गावसकर ने राहुल की कप्तानी की प्रशंसा की, पंजाब के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय कुंबले का दिया

दुबई अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर ने के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय और मुख्य कोच के जज्बे को दिया। पंजाब लगातार पांच मैचों में हार से सबसे निचले स्थान पर था लेकिन इसके बाद उसने लगातार चार मैच जीते और अब 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अभी उसे तीन और मैच खेलने हैं और उसके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। गावसकर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट लाइव में कहा, ‘उन्होंने जीत का तरीका ढूंढ लिया है। टूर्नामेंट के शुरू में लगता है कि वे इसे हासिल नहीं कर पाए थे। हर बार वे जीत के करीब पहुंचकर आखिरी ओवरों में हार रहे थे। इसके बाद उन्होंने वह कुंजी ढूंढ ली जिससे वे मैच जीतने लगे।’ पंजाब ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 126 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। गावसकर ने कहा, ‘पिछले मैच में 126 रन का बचाव करने के लिये बहुत कुछ करने की जरूरत थी। आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया। केएल राहुल ने उनकी बहुत अच्छी तरह से अगुवाई की।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल कप्तानी की भूमिका में परिपक्व हुआ है। अनिल कुंबले की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं करेंगे। कुंबले अपने करियर में फाइटर रहा है। आपको याद होगा कि वह जबड़ा टूटने के बावजूद गेंदबाजी करने (वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 टेस्ट मैच में) के लिये उतरा था और यह जज्बा किंग्स इलेवन की टीम में दिख रहा है।’ गावसकर ने कहा, ‘यही वजह है कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में वापसी की और अब वे प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ooFbyG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9