Tuesday, October 27, 2020

भारतीय क्रिकेट प्रेमी रोहित की फिटनेस के बारे में जानने के हकदार : गावसकर

दुबई पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की हैमस्ट्रिंग (Rohit hamstring Injury) की चोट की स्थिति को लेकर अधिक पारदर्शिता दिखाने की अपील की क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे () के लिए टीम (Indian Team for Australia Tour) में नहीं चुने जाने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने रोहित की फिटनेस () के बारे में विस्तार से नहीं बताया तथा सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीनों टीम की घोषणा करते हुए कहा कि वे उनकी प्रगति पर निगरानी रखी जा रही है। उसी दिन रोहित को मुंबई इंडियंस की नेट्स पर अभ्यास करते (Rohit Sharma Practice for Mumbai Indians) हुए देखा गया। गावसकर (Sunil Gavaskar) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच शारजाह में मैच के दौरान आईपीएल (IPL) प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘हम टेस्ट मैचों की बात कर रहे हैं जो डेढ़ महीने बाद होंगे। असल में उनके साथ क्या समस्या है, इससे सभी को समझने में मदद मिलेगी। और अगर वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं तो ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि उनकी चोट किस तरह की है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उसके साथ समस्या क्या है इसको लेकर थोड़ी पारदर्शिता, थोड़ा खुलापन अपनाने से हर किसी को समझने में मदद मिलेगी।’ ऑस्ट्रेलियाई दौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज 27 नवंबर से शुरू होगी। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी चोट के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे लेकिन उन्हें दौरे के लिए भारतीय टीम में रखा गया है। गावसकर (Gavaskar) ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस बारे में अधिक जानने के हकदार है। मैं फ्रेंचाइजी को जितना जानता हूं वे अपना राज नहीं खोलना चाहती हैं। वे विरोधी टीम को मनोवैज्ञानिक लाभ नहीं देना चाहती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हम यहां पर भारतीय टीम के बारे में बात कर रहे हैं। यहां तक कि मयंक अग्रवाल उदाहरण है। एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता है कि इन दो प्रमुख खिलाड़ियों के साथ क्या समस्या है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3moPcdo

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9