अबु धाबीआईपीएल-2020 का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन को अपनी पहली क्वॉलिफाइ करने वाली टीम मिल जाएगी। मुकाबला पॉइंट टेबल की टॉपर मुंबई इंडियंस (MI) और तीसरे नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच है। मैच की विनर टीम प्लेऑफ को क्वॉलिफाइ कर लेगी। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर बोलिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। बैंगलोर में 3 बदलावरोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो कायरन पोलार्ड टॉस करने के लिए उतरे। मैच के लिए मुंबई टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि बैंगलोर ने 3 बदलाव किए हैं। कप्तान विराट कोहली ने बताया- नवदीप सैनी चोटिल हैं और उनकी जगह शिवम दुबे टीम शामिल किए गए हैं, जबकि जोश फिलिप को आरोन फिंच और डेल स्टेन को मोइन अली की जगह चुना गया है। प्लेइंग XI.. बैंगलोर- देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स (wk), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल मुंबई- ईशान किशन, क्विंटन डि कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड (c), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह प्लेऑफ दांव पर, ऐसी है दोनों की स्थितिमुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की निगाहें आईपीएल के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं। उसे भी पिछले मैच में चेन्नै सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। रोहित का खेलना संदिग्धरोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गई है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। संयोग से इसी दिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। मुंबई इंडियंस या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। आमने-सामने
- कुल मैच - 28
- मुंबई जीती 18
- बैंगलोर जीता 10
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e136zu
No comments:
Post a Comment