दुबईपूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान शुक्रवार से रावलपिंडी में आईसीसी पुरुष सुपर लीग सीरीज में जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा, जिससे दोनों टीमें 2023 में भारत में खेले जाने वाले विश्वकप के क्वॉलिफिकेशन अभियान को शुरू करेंगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली छह घरेलू सीरीज के 19 मैचों में सिर्फ एक में हार का सामना करने के रेकॉर्ड से पाकिस्तान के नए कप्तान बाबर आजम का हौसला बढ़ेगा। मेजबान भारत के अलावा सुपर लीग तालिका की शीर्ष सात टीमें इस वर्ल्ड कप के लिए स्वत: ही क्वॉलिफाइ करेंगी। सुपर लीग में 13 टीमें है जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्ण 12 सदस्यों के साथ नीदरलैंड भी है। नीदरलैंड की टीम ने आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप 2015-17 को जीत कर इसमें जगह बनाई है। पढ़ें, सुपर लीग में हर टीम तीन मैचों की आठ सीरीज खेली है जिसमें चार घरेलू जबकि चार दूसरी टीम के मैदान पर खेले जाएंगे। सुपर लीग से जो टीम क्वॉलिफाइ करने में नाकाम रहेगी, उसके पास क्वॉलिफायर के जारिये एक और मौका होगा। इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम को 10 अंक मिलेगे जबकि टाई/ नतीजा नहीं निकलने/ रद्द होने पर पांच अंक और एक हार के लिए कोई नहीं। आठों सीरीज में अर्जित कुल अंकों के अनुसार टीमों को स्थान दिया जाएगा। आईसीसी वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन टीम इंग्लैंड फिलहाल 30 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। टीम ने आयरलैंड को 2-1 से हराया था जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज में खेलने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों में बाबर आईसीसी वनडे सूची में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हालांकि इस फॉर्मेट में आखिरी मुकाबला एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ खेला था। बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह खिलाड़ी सीरीज का इकलौता खिलाड़ी है जो शीर्ष 10 में शामिल है। चामू चिभाभा की अगुआई वाली जिम्बाब्वे टीम में सिकंदर रजा 47वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले टीम के बल्लेबाज है जबकि टॉप-10 में रह चुके ब्रेंडन टेलर 50वें पायदान पर हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2HEYu66
No comments:
Post a Comment