Monday, October 26, 2020

IPL LIVE: कोलकाता और पंजाब में महामुकाबला, मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

शारजाह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला है। यह भिड़ंत आईपीएल के लिए क्लाइमेक्स की तरह है। जहां केकेआर जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी तो चेन्नै सुपर किंग्स की टीम ऑफिशियली टूर्नमेंट से बाहर हो जाएगी। केकेआर की टीम भी दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम के खिलाफ जीत से उत्साहित है और वह विजय अभियान बरकरार रखने के लिए बेताब होगी। किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीत लिया है और कप्तान लोकेश राहुल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पॉइंट्स टेबल में स्थितिकिंग्स इलेवन के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है, जबकि केकेआर के 12 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। पंजाब एक जीत से टॉप फोर में पहुंच जाएगा जबकि केकेआर अगर जीत दर्ज करता है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी मजबूत हो जाएगी। संभावित प्लेइंग इलेवनकेकेआर: शुभमान गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा एवं वरुण चक्रवर्ती। किंग्स XI पंजाब: केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूडा, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मुरूगन अश्विन, मोहम्मद शमी तथा अर्शदीप सिंह। टॉप परफॉर्मरबैटिंग: केकेआर- शुभमान गिल (11 मैच, 321 रन), किंग्स XI पंजाब- केएल राहुल (11 मैच, 567 रन) बोलिंग: केकेआर- वरुण चक्रवर्ती (10 मैच, 12 विकेट), किंग्स XI पंजाब- मोहम्मद शमी (11 मैच, 17 विकेट)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31LahXs

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9