Tuesday, October 27, 2020

IPL: दुबई में हैदराबाद और दिल्ली आमने-सामने, मैच के LIVE अपडेट्स

दुबईपूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-13 का 47वां मुकाबला दुबई के इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। हैदराबाद टीम में जॉनी बेयरस्टो की जगह ऋद्धिमान साहा को शामिल किया गया है। वह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अब्दुल समद, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी. नटराजन और शाहबाज नदीम दिल्ली कैपिटल्स: अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे और तुषार देशपांडे प्लेऑफ में पहुंचने को दिल्ली को चाहिए एक ही जीत दिल्ली की कोशिश जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की होगी। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली के 14 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वह प्लेऑफ के बेहद करीब है। अगर-मगर पर टिकी है हैदराबादवहीं, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स टीम से सतर्क रहना होगा जो इस सीजन की पिछली भिड़ंत में दिल्ली को हरा चुकी है। सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर-मगर पर टिकी हैं। उसके 11 मैचों से आठ अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे ना सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी। रेकॉर्ड में हैदराबाद है मजबूतहैदराबाद और दिल्ली के बीच अभी तक 16 मुकाबले खेले गए हैं। हैदराबाद की टीम रेकॉर्ड बुक के हिसाब से मजबूत नजर आती है जिसने दिल्ली को अब तक 10 बार हराया है। वहीं, दिल्ली टीम सनराइजर्स के खिलाफ 6 ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर सकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2G187vc

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9