Tuesday, October 27, 2020

वॉर्नर और साहा ने की जबरदस्त धुनाई, रबाडा के साथ 3 वर्ष 117 दिन बाद हुआ ऐसा

दुबईसनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शीर्ष क्रम के दम पर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट पर 219 र बनाए, जो इस सीजन का उसका अब तक का सबसे बड़ा और सभी टीमों के बीच कुल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान कप्तान और के निशाने पर खासकर रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 54 रन खर्च किए, जो इस 3 वर्ष और 117 दिन बाद उनका सबसे खराब प्रदर्शन रहा। scorecard कागिसो रबाडा की सबसे महंगी बोलिंगयह कागिसो रबाडा की पिछले 3 वर्ष में सबसे महंगी गेंदबाजी रही। रोचक बात यह है कि पिछले 25 आईपीएल मैचों में वह लगातार विकेट लेते रहे थे, लेकिन आज उनका यह करिश्माई प्रदर्शन का रेकॉर्ड टूट गया। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिले। बता दें कि मौजूदा सत्र में भी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कागिसो रबाडा ही हैं। उनके नाम अभी तक 23 विकेट हैं।
  • vs SRH, दिल्ली 2017: 4 ओवर में 59 रन (बिना विकेट)
  • vs SRH, दुबई 2020: 4 ओवर में 54 रन (बिना विकेट)
किस ओवर में बने कितने रन
  • पहला ओवर: 15 रन (3 4 4 2 1 1)
  • दूसरा ओवर: 22 रन (4 4 0 6 4 4)
  • तीसरा ओवर: 14 रन (0 2 1 1 L4 6)
  • चौथा ओवर: 7 रन (0 4 1 0 0 2)
वॉर्नर और साहा का तूफानबता दें कि मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे बॉय कप्तान डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली, जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए ऋद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31PQiHf

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9