ब्रिस्बेनदक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने (बीबीएल) के आगामी सीजन में ब्रिस्बेन हीट के लिए नहीं खेलने का फैसला किया है। डि विलियर्स ने अपने तीसरे बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने के लिए लीग से नाम वापस लिया है। डि विलियर्स ने एक बयान में कहा, 'हमारे तीसरे बच्चे के आने की खबर से मैं खुश हैं। इसलिए हमारे बढ़ते परिवार, यात्रा से जुड़ी अनिश्चितता और कोविड-19 के हालातों को देखते हुए मैंने फैसला किया है कि मैं इस सीजन नहीं खेलूंगा।' उन्होंने कहा, 'हीट के साथ मेरा पिछला सीजन शानदार था और मैं भविष्य में क्लब में लौटने को लेकर काफी उत्साहित हूं। पिछले सीजन टीम को वो परिणाम हासिल नहीं हुए, जिसकी हमें उम्मीद थी और मेरा मानना है कि कुछ काम अभी बाकी है।' 36 वर्षीय डि विलियर्स पिछले साल ब्रिस्बेन हीट से जुड़े थे और उन्होंने 24.33 की औसत से 146 रन बनाए थे। इस बीच, ब्रिस्बेन हीट ने अफगानिस्तान के स्पिनर के साथ दोबारा करार किया है। हीट के लिए उनका यह तीसरा सीजन होगा। पिछले सीजन में उन्होंने तीन विकेट लिए थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2G8PyFG
No comments:
Post a Comment