Wednesday, October 28, 2020

दिल्ली के खिलाफ मैच में साहा चोटिल, जानें, क्यों BCCI को हो रही चिंता

दुबईविकेटकीपर बल्लेबाज की ग्रोइन (जांघ और कमर के बीच) में चोट ‘गंभीर' नहीं है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की मेडिकल टीम के साथ परामर्श के बाद ही कोई कदम उठाएगी। यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इस टी20 प्रतियोगिता के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखती है। साहा को यह चोट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान लगी। उन्होंने मैंच में 45 गेंद में 87 रन की आक्रामक पारी खेली लेकिन फिर विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए। उनकी जगह सब्स्टीट्यूट श्रीवत्स गोस्वामी ने विकेटकीपिंग की। पढ़ें, टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, ‘दुर्भाग्य से उनके ग्रोइन में चोट है लेकिन उम्मीद करते है यह ज्यादा गंभीर नहीं है।’ साहा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है जिसे दिसंबर के मध्य से चार मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि सभी फ्रैंचाइजियों को कहा गया है कि वे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। अधिकारी ने कहा, ‘फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रहा है लेकिन सनराइजर्स के अलगे मैच में अभी तीन दिन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 31 अक्टूबर को) का समय है। हमें उम्मीद कर रहे है कि अच्छा होगा।’ ऐसी संभावना है कि साहा को अगले दो मैचों में विश्राम करने की सलाह दी जा सकती है और अगर सनराइजर्स ने प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने में सफल रहा तो वह पूरी तरह से फिट होंगे। साहा ने IPL टी20 डॉट कॉम पर स्टार स्पिनर राशिद खान के साथ साक्षात्कार में उम्मीद जताई की वह इस चोट से जल्दी उबर जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jysuh3

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9