मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के खिलाफ 10 विकेट से जीत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के प्रदर्शन की सराहना की है। शास्त्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'स्टूडेंट और 'मास्टर' काम पर। शानदार दृश्य।' रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने देवदत्त (नाबाद 101) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर के लिए पडिक्कल ने 52 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 181 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम को 16.3 ओवर में 10 विकेट से जीत दिला दी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3tKIfaN
No comments:
Post a Comment