Friday, April 23, 2021

IPL 2021: पंजाब vs मुंबई 17 वां मैच, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

चेन्नई पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर बोलिंग चुनी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 17वां मुकाबला आज चेन्नई में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई की टीम 4 मैचों से 4 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब की टीम 4 मैचों में 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। यह मुकाबला चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI) : केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोजेज हेनरिक्स, फेबियन एलन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। मुंबई इंडियंस : क्विटंन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंडया, क्रुणाल पंडया, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वहीं, पंजाब की टीम हार की हैट्रिक बना कर इस मैच में आ रही है। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 26 मुंबई जीती 14 पंजाब जीती 12


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gEJBQJ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9