Friday, January 14, 2022

दूसरी बार वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच पर बैन का खतरा, ऑस्ट्रेलियाई मंत्री बोले- मैंने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई सरकार (Australian governemnt) ने आज जोकोविच (Novak Djokovic) का दूसरी बार वीजा कैसिंल कर दिया। इसी के साथ अब दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी को मजबूरन ऑस्ट्रेलिया छोड़कर जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आव्रजन (इमिग्रेशन) मंत्री एलेक्स हॉक की माने तो जोकोविच को तीन साल के लिए ग्रैंडस्लैम से बैन भी किया जा सकता है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई इमंत्री एलेक्स हॉके ने अदालत के फैसले को चैलेंज करते हुए अपने निजी अधिकार से वीजा रद्द करने की बात कही थी। आखिरकार उन्होंने यह करके दिखा ही दिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होने से तीन दिन पहले जनहित के आधार पर 34 वर्षीय सर्बियाई के वीजा को रद्द करने के लिए उन्होंने बतौर मंत्री अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया अब जोकोविच के वकीलों से फेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में इस निर्वासन को रद्द करने की अपील की उम्मीद है, जैसा कि उन्होंने पहली बार वीजा कैंसिल होने के बाद सफलतापूर्वक किया था। कोविड नियमों का पालन न करने और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट न दिखाने के आरोप में वह पहले ही डिटेंशन सेंटर में चार रात गुजार चुके हैं। डिफेंडिंग चैंपियन और रेकॉर्ड नौ बार के विजेता जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन भाग लेने बीते हफ्ते मेलबर्न पहुंचे थे। सर्बिया के इस खिलाड़ी पर आरोप है कि वह नियमों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर गए। वह अपनी कोविड वैक्सीनेशन की डिटेल भी नहीं बता रहे हैं। साथ ही कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अपनी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में भी गलत जानकारी दी। क्या है पूरा मामला?ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 5 दिसंबर को मेलबर्न पहुंचते ही उनका वीजा रद्द कर दिया था क्योंकि कोरोना टीकाकरण नियमों में मेडिकल छूट पाने के मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया आने वाले हर नागरिकों को कोविड-19 के दोनों डोज लगे होने जरूरी है। मगर जोकोविच का तर्क था कि उन्हें वैक्सीन सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास सबूत है कि वह पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उनके पास एंटीबॉडी है। जिसके बाद जोकोविच ने अपने निर्वासन और वीजा रद्द किए जाने को ऑस्ट्रेलिया के फेडरल सर्किंट और फैमिली कोर्ट में चुनौती दी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zXlSTi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9