होबार्ट ऐतिहासिक एशेज सीरीज खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेटर्स ने जमकर पार्टी की। टीम होटल में रात भर जश्न चला। जमकर शराब छलकी। नाच गाना हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि तड़के साढ़े छह बजे आकर पुलिस को पार्टी बंद करवानी पड़ी और क्रिकेटर्स को बाहर किया गया। वीडियो इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच और पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे ग्राहम थोर्प ने शूट किया था, उनकी आवाज साफतौर पर सुनी जा सकती है। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी दुनिया ने यह बखेड़ा जाना। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, जेम्स एंडरसन, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड और नाथन लियोन को चार महिला पुलिसकर्मी घेरे खड़ी हुईं थीं। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पूरे मामले पर एक कमेटी बनाई है, जो जांच करेगी और अनुशासनहीनता के आरोप में दोषी खिलाड़ियों को सजा भी हो सकती है। पार्टी होबार्ट में टीम के होटल में मनाई गई, जहां एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था। रूफ टॉप रेस्त्रां (खुले आसमां के नीचे) में हुई पार्टी में क्रिकेटर्स को शराब पीने से मना कर करते और रेस्त्रां के भीतर जाने की अपील करते पुलिसकर्मी देखे जा सकते हैं। बैकग्राउंड में लगी विशालकाय घड़ी में वक्त सुबह 6 बजे 30 मिनट शो कर रहा है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिकेटर्स ने रातभर पार्टी की। वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं, 'बहुत ज्यादा शोर मच चुका है। आपको पहले ही पार्टी खत्म करने के लिए कहा जा चुका था, इसलिए अब हमें यहां आना पड़ा।' डेली टेलीग्राफ की माने तो खिलाड़ियों ने कोई दुर्व्यव्हार नहीं किया। बल्कि ज्यादा शोर की शिकायत टीम होटल से की गई क्योंकि खिलाड़ी बाहर छत पर तेज म्यूजिक चला रहे थे। तस्मानिया पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अधिकारियों ने शोर की शिकायत के बाद क्राउन प्लाजा होटल के एक बार से खिलाड़ियों को बाहर निकाला।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rLsRv5
No comments:
Post a Comment