Thursday, January 20, 2022

LIVE: राहुल की अग्निपरीक्षा, प्लेइंग XI की माथापच्ची, क्या होगा प्लान, आसान नहीं होगी आज भारत की लड़ाई

पार्ल: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में करारी हार झेलनी वाली टीम इंडिया टेस्ट सीरीज की तरह शॉर्ट फॉर्मेट श्रृंखला भी नहीं गंवाना चाहती इसलिए तैयारी पुख्ता है। सीरीज में भले ही इस मैच के बाद एक और मैच खेला जाएगा, लेकिन अब करो या मरो वाले हालात हैं। चाहिए रणनीतिक मजबूती साउथ अफ्रीका के लिए जहां बावुमा और डुसेन ने तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद सिंगल-डबल लेने की रणनीति अपनाकर टीम को मजबूत किया तो भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज पंत, श्रेयस और वेंकटेश इस मामले में पूरी तरह विफल रहे। इससे भी बढ़कर जब भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई तो साउथ अफ्रीकी कप्तान ने अपने पार्टटाइम गेंदबाज एडेन मार्कराम से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। उन्हें इसमें सफलता भी मिली और कप्तान लोकेश राहुल का विकेट जल्दी मिल गया। केएल राहुल की अग्निपरीक्षा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके उत्तराधिकारी के लिए अभी कई नामों पर चर्चा चल रही हैं जिनमें एक नाम लोकेश राहुल का भी है। राहुल को अनफिट रोहित शर्मा की जगह साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह सीरीज राहुल के लिए टेस्ट टीम की कप्तानी पर दावा ठोकने के लिए एक मौके की तरह है। लेकिन, सीरीज के पहले मैच में वह बुधवार को पूरी तरह नाकाम रहे जहां टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मध्यक्रम की नाकामी जारीलंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे ओपनर शिखर धवन ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। लेकिन, भारतीय टीम के मध्यक्रम की कमजोरी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। पिछले मैच में जब तक शिखर और विराट कोहली मैदान पर थे तब तक भारतीय टीम मैच में बनी हुई थी। इन दोनों के आउट होते ही टीम पूरी तरह बिखर गई। हालांकि जब विराट कप्तान थे तभी से मध्यक्रम का प्रदर्शन भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और पहला मैच खेलने उतरे वेंकटेश अय्यर के पास शिखर-विराट द्वारा तैयार किए गए मंच पर अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने का मौका था लेकिन इन्होंने निराश किया। खासकर श्रेयस जिस तरह शॉट गेंद पर एक बार फिर चकमा खा गए उससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ना जायज है। ...तो फिर सूर्य क्यों नहींपिछले मैच के प्रदर्शन के बाद अगर आज के मैच के लिए टीम संयोजन की बात की जाए तो एक सवाल उठना लाजिमी है। वह यह कि वेंकटेश अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव क्यों नहीं? ऐसा इसलिए कि पिछले मैच में वेंकटेश को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन, कप्तान राहुल ने ऐसा नहीं किया। जब साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बावुमा और रासी वान डर डुसेन आसानी से भारतीय गेंदबाजों पर रन निकाल रहे थे तब लगा कि शायद वेंकटेश को मोर्चे पर लगाया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और तेज गेंदबाजों के साथ ही आर अश्विन और युजवेंद्र चहल की अनुभवी स्पिन जोड़ी भी इस साउथ अफ्रीकी जोड़ी को तोड़ने में जूझती रही। सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका? उम्मीद थी कि वेंकटेश बल्ले से कमाल दिखाएंगे लेकिन जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरी थी तभी उन्होंने निराश किया। ऐसे में उम्मीद है कि आज सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ऐसा इसलिए भी कि सूर्य अनुभवी हैं और दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। बुमराह को चाहिए सपोर्टअब अगर गेंदबाजी की बात करें तो पिछले मैच में केवल जसप्रीत बुमराह ही कुछ प्रभावित कर सके। वो भी तब जबकि वह एक साल से भी ज्यादा समय बाद वनडे में खेल रहे थे। उनके साथ नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार दूसरे छोर से बल्लेबाजों पर दबाव डालने में नाकाम रहे। तीसरे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा निराश किया और उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 72 रन खर्च कर डाले। जहां तक स्पिनर्स की बात है तो अश्विन और चहल की जोड़ी बावुमा और डुसेन को सिंगल-डबल से लेने से नहीं रोक सके जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3KvUsbZ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9