ा केपटाउन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे, आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने कल अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे। उसके पास 70 रन की लीड थी। आज वह अपनी लीड बढ़ाने उतरेगा, इससे पहले न्यूलैंड्स में बुधवार को दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका 210 रन पर ऑलआउट हो गया था। scorecard लगातार दो ओवर में दो विकेट पुजारा के विकेट से भारत अभी संभला ही नहीं था कि एक और बड़ा विकेट गिर गया। अजिंक्य रहाणे सिर्फ एक रन बनाकर स्लिप में धरे गए 58 रन पर चार झटके लग चुके हैं। अब सारी निगाहें कप्तान कोहली और नए साथी ऋषभ पंत पर टिकीं हैं। तीसरे दिन भारत की घटिया शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए दिन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती थी। तीसरे दिन की दूसरी ही गेंद पर उसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई। ठीक वैसे ही जैसी उसे दूसरे दिन हासिल हुई थी। मार्को यानसन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा पविलियन लौट गए। पुजारा हालांकि अपने इस शॉट से खुश नहीं होंगे। हालांकि यह विकेट गेंदबाज से ज्यादा फील्डर कीगन पीटरसन का कहा जाएगा। पहले दिन भारत के दो विकेट गिरे दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में 13 रन की बढत बनाने के बाद भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को दूसरी पारी के दो विकेट जल्दी गंवा दिए। भारत के पहली पारी के 223 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 210 रन पर आउट हो गई थी। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल तथा मयंक अग्रवाल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान विराट कोहली 14 और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका 210 रन पर सिमटीदूसरे दिन बुधवार को पहली पारी में 210 रन पर आउट हो गई, जिससे भारत को 13 रन की बढत मिल गई है। दक्षिण अफ्रीका के लिये कीगन पीटरसन ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच, मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने दो दो जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33dY4yA
No comments:
Post a Comment