नई दिल्ली विराट कोहली से अनबन और जय शाह से अच्छी जुगलबंदी विराट कोहली के कार्यकाल की अहम झलकियां रहीं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। सचिव जय शाह का भी कार्यकाल इस साल अक्टूबर में खत्म हो जाएगा। जल्द ही दोनों के भविष्य पर फैसला हो जाएगा। नॉट आउट रहेंगे या निपट जाएंगे गांगुली-शाह गांगुली और शाह अक्टूबर 2019 में निर्विरोध बीसीसीआई के अध्यक्ष और सचिव निर्वाचित हुए थे, हालांकि दोनों का कार्यकाल 2018 जुलाई और अगस्त में ही खत्म हो गया था। इससे पहले ही दोनों ने इसे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों की जगह भारतीय बोर्ड का कोई नया अध्यक्ष और सचिव मिलेगा या फिर यही साझेदारी नॉट आउट रहेगी। द्रविड़-लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट के साथ जोड़ा राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज को बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ जोड़ना सौरव गांगुली की उपलब्धि ही गिनी जाएगी। साथ ही उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण को भी नेशनल क्रिकेट एकडेमी यानी NCA का अध्यक्ष बना दिया। लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को मैदान पर जीत दिलाने वाले दोनों दिग्गजों का फायदा निश्चित तौर पर टीम के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा। पहले भी हो चुका कार्यकाल पर विवाद बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार, राज्य संघ या बोर्ड में छह साल के कार्यकाल के बाद तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना अनिवार्य है। गांगुली और शाह ने 2019 अक्टूबर में पदभार संभाला था और तब उनके राज्य और राष्ट्रीय इकाई में छह साल के कार्यकाल में केवल 9 महीने बचे थे। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि पिछले साल हुई एजीएम में 9 अगस्त 2018 से लागू कूलिंग ऑफ पीरियड में जाने के नियम में संशोधन कर अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3KkSew4
No comments:
Post a Comment