पार्लसात साल में पहली बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर भारतीय टीम में खेल रहे विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी, जब केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी। वह क्रीज पर बल्लेबाजी करें या बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग, कोहली के हर एक्शन पर फैंस की निगाहें होंगी। विराट के हर एक्शन पर होंगी निगाहें राहुल की कप्तानी को भी परखा जाएगा। देखना यह भी होगा कि विराट हमेशा की तरह मैदान पर जोश और आक्रामकता से भरे दिखते हैं या टेस्ट कप्तानी के साथ क्रिकेट के हर प्रारूप में कप्तानी छोड़ने के बाद मैदान पर शांत पड़ जाते हैं। टी-20 के बाद वह वनडे कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे और इस मसले पर उनकी बीसीसीआई से ठन भी गई। तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्डदो साल बाद कोहली के बल्ले से शतक सोने पे सुहागा होगा। पार्ल वनडे में अगर वह 9 रन बना लेते हैं, तो भारत के बाहर सबसे ज्याजा वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (5065) के नाम पर दर्ज है। 107 मैचों में 5057 रन बनाकर कोहली (1287) दूसरे नंबर पर है। इतना ही नहीं 27 रन बनाते ही कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल वह चौथे पायदान पर हैं। यहां भी सचिन तेंदुलकर (2001) ही अव्वल है। शुरू होगी वर्ल्ड कप की तैयारीनए कप्तान और सहयोगी स्टाफ के साथ यह सीरीज जीतकर भारत 2023 विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहेगा। इसके साथ ही पिछले सप्ताह टेस्ट सीरीज में हार से मिले जख्मों पर मरहम भी लगाना है। भारत ने आखिरी बार पूरी मजबूत टीम के साथ वनडे सीरीज मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। इसके बाद दूसरे दर्जे की टीम जुलाई में श्रीलंका गई थी। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और अब यह देखना है कि क्या वह फिर शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AfUJLE
No comments:
Post a Comment