Wednesday, January 19, 2022

SAvIND LIVE: यहां देखें मैच का लाइव अपडेट, कौन पड़ रहा है किस पर भारी

पार्ल साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं भारतीय टीम ने वेंकटेश अय्यर को मौका दिया है। यह वेंकटेश का डेब्यू मुकाबला है। इसके साथ ही कप्तान केएल राहुल ने साफ किया है कि इस मैच में श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग करेंगे। टॉस के बाद केएल राहुल - हम भी पहले बल्लेबाजी ही चुनते। हम दोनों चीजों के लिए तैयार हैं। विकेट थोड़ा सूखा लगता है। हमारी टीम में कुछ क्वॉलिटी स्पिनर्स हैं। बुमराह और भुवनेश्वर शुरुआत करेंगे। उम्मीद करते हैं कि शुरुआती स्विंग के साथ हम जल्दी विकेट हासिल कर लेंगे। वेंकटेश अय्यर डेब्यू कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग करेंगे। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर राहुल ने कहा कि टेस्ट मैच के बाद काफी कुछ हुआ। राहुल ने कहा, 'यह टीम के लिए बहुत इमोशनल लम्हा था। हममें से काफी खिलाड़ियों ने विराट की कप्तानी में डेब्यू किया। बेशक, वह अब भी टीम का अहम हिस्सा हैं।' अपनी कप्तानी पर राहुल ने कहा, 'रणनीति में कुछ चीजें इस्तेमाल करना चाहता हूं। निजी रूप से कुछ नहीं बदलेगा। टीम को पूरी तरह खुलकर खेलने दूंगा। प्रयोग का अर्थ यह नहीं कि हम पहली गेंद से ही हिट करना शुरू कर देंगे।' भारत (प्लेइंग इलेवन) केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), जैनमन मलान, एडिन मार्करम, रासी वेन डर डुसां, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एनडिल फेहलुकवायो, मार्कोस जैनसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी नगिडी आमने-सामने:टोटल वनडे- 84 SA जीता- 46 भारत जीता- 35 नो रिजल्ट- 3 डीकॉक करेंगे वापसीपिछले दौरे पर भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 5-1 से हराया था हालांकि टेस्ट सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं। तेंबा बावुमा टेस्ट मैचों वाला फॉर्म जारी रखना चाहेंगे जबकि टेस्ट को अलविदा कह चुके क्विंटन डीकॉक वनडे में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। टेस्ट सीरीज में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज मार्को यानसेन एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qFPamj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9