Monday, January 24, 2022

गौतम गंभीर हुए कोरोना पॉजिटिव, IPL 2022 में इस टीम ने बनाया है मेंटॉर

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद () पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाकर सुरक्षित रहने की भी अपील की। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'हल्के लक्षण पाए जाने के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सेफ सुरक्षित रहें। आईपीएल में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knightriders) को दो बार चैंपियन बना चुके गौतम गंभीर इस सीजन नए रोल में नजर आएंगे। नई टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Suepergiants) ने उन्हें मेंटॉर बनाया है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल करेंगे, यह टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे महंगी टीम भी है। अपडेट जारी है...


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AsxduW

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9