Monday, September 28, 2020

धोनी को मिलेगा विदाई मैच? BCCI चीफ गांगुली ने दिया यह जवाब

कोलकाताटीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार ने गत 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद बहुत से उनके फैंस ने कहा कि वह विदाई मैच के हकदार हैं और बीसीसीआई को उनके लिए विदाई मैच आयोजित करना चाहिए। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष ने इस पर जवाब दिया है। गांगुली से कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब धोनी को विदाई मैच देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे (धोनी) संन्यास वाले दिन बात की थी। आईपीएल के दौरान हालांकि मैं उनसे नहीं मिल सका क्योंकि वह बायो-बबल में हैं।’ पढ़ें, टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैंने इस बारे में (विदाई मैच) धोनी से बात नहीं की है। धोनी ने भारत के लिए जो भी हासिल किया है, वह इसके हकदार हैं। अभी हालांकि भविष्य के बारे में कुछ कहना मुश्किल है क्योंकि परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। हम किसी को अब यह नहीं कह सकते कि यहां आकर खेलिए।’ इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी और उनकी टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने उम्मीद जताई कि यह करिश्माई खिलाड़ी चेन्नै सुपरकिंग्स के लिए अच्छा करेगा। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें लय पाने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने डेढ़ साल से क्रिकेट नहीं खेला है। आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी हों, वापसी करना आसान नहीं होता है।’ धोनी आईपीएल के 13वें सीजन में 3 बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cEDV5d

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9