Sunday, September 27, 2020

बोलिंग करने को बेताब हैं हार्दिक पंड्या, लेकिन अभी नहीं देंगे मौका: जहीर खान

दुबई (MI) के क्रिकेट परिचालन निदेशक () ने रविवार को कहा कि () गेंदबाजी करने के इच्छुक हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट को उनके शरीर को भी देखना होगा क्योंकि यह हरफनमौला पीठ में चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद खेल रहा है। पिछले साल नवंबर में 26 साल के हार्दिक ने लंदन में सर्जरी कराई थी और मार्च में क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर (IPL) लीग के पहले दो मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की थी। जहीर से जब हार्दिक की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम सभी उनके (हार्दिक) गेंदबाजी करने की उम्मीद कर रहे हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो जब गेंदबाजी कर रहे हों तो किसी भी टीम का संतुलन बदल सकता है और वह इस बात को समझते हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन हमें उसके शरीर को देखना होगा और हम फीजियो से इसके बारे में परामर्श कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, वह भी गेंदबाजी करने का इच्छुक हैं और वह सचमुच गेंदबाजी करना चाहते हैं, हमें इंतजार करना होगा और संयम बरतना होगा और उनके शरीर को भी देखना होगा। आखिरकार गेंदबाज को चोटें काफी प्रभावित करती हैं।' हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पिछले दो मैचों में 18 और 14 रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने कहा, 'हम खुश हैं कि वह बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और पूर्ण फिटनेस के साथ योगदान दे रहे हैं। यह अच्छा है और उम्मीद करते हैं कि आप उन्हें जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखेंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i5alGP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9