Monday, September 28, 2020

ला लीगा: सुआरेज का ड्रीम डेब्यू, एटलेटिको मैड्रिड के लिए पहले ही मैच में दागे 2 गोल

मैड्रिडएफसी बार्सिलोना का हाल में साथ छोड़ कर स्पेन के ही एक अन्य अग्रणी क्लब एटलेटिको मैड्रिड से जुड़ने वाले उरुग्वे के करिश्माई फारवर्ड लुइस सुआरेज ने अपने नए क्लब के साथ विजयी शुरुआत की है। सुआरेज के दो गोलों की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश लीग-ला लीगा के एक मुकाबले में ग्रेनाडा को 6-1 से करारी मात दी। सुआरेज 70वें मिनट में मैदान पर उतरे और वह अंतिम 20 मिनटों में एटलेटिको मैड्रिड के लिए दो गोल दागने में सफल रहे। एटलेटिको मैड्रिड की टीम ने नौवें मिनट में डिएगो कोस्टा के गोल की मदद से हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन हाफ टाइम के बाद वह पांच गोल दागने में सफल रहा। इन पांच गोलों में एंजेल कोरिए ने 47वें मिनट में, जेआओ फेलिक्स सेक्यूरा ने 65वें मिनट में लोरेंटो ने 72वें मिनट में मिनट में गोल किया। उनके अलावा सुआरेज ने 85वें मिनट में और इंजुरी टाइम में गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को 6-1 शानदार जीत दिला दी। ग्रेनाडा के लिए मोलिना ने 87वें मिनट में एकमात्र गोल किया। 33 साल के सुआरेज ने शुक्रवार को ही एटलेटिको मैड्रिड के साथ करा किया है। वह छह साल से एफसी बार्सिलोना के साथ थे। इस दौरान सुआरेज ने क्लब के लिए 283 मैचों में 198 गोल किए। उन्होंने लियोनेल मेसी और नेमार के साथ शानदार तिकड़ी बनाई थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kULc3D

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9