Sunday, September 27, 2020

IPL 2020: मयंक के बल्ले से रेगिस्तान में छक्के की बारिश, यूं पूरा हुआ अनोखा शतक

शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र की जब से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरुआत हुई है वहां जमकर बारिश हो रही है। जी हां, बिल्कुल आप सही समझे यहां बात हो रही है चौके-छक्के की। टूर्नमेंट के 9वें मुकाबले में ही 100 छक्के लग चुके हैं। 8 मैच तक 98 छक्के लगे थे। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच जारी मैच में मयंक अग्रवाल ने अंकित राजपूत (99वां) और जयदेव उनादकत को छक्का जड़ते हुए टूर्नमेंट का छक्के का शतक पूरा कर दिया। रोचक बात यह है कि यह शारजाह में लगा 35वां छक्का रहा। इससे पहले राजस्थान और चेन्नै के बीच मैच में कुल 33 छक्के लगे थे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स () ने रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब () के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब का यह तीसरा मुकाबला है। पढ़ें- किंग्स इलेवन ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जिसका मतलब है क्रिस गेल को इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने के लिये अभी इंतजार करना होगा। बता दें कि पंजाब ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी जबकि पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें- पंजाब की टीम अंकतालिका में दो मैचों में दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नै सुपर किंग्स को हराकर टूर्नमेंट में अपनी विजयी शुरुआत की थी। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अब तक 10 मैच जीते हैं जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ieJVTq

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9