Saturday, September 26, 2020

IPL LIVE स्कोर & अपडेट्स: KKR vs SRH, देखें इस मैच के पल पल के हाल

अबु धाबी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र का 8वां मुकाबला आज अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स के लिए फिलहाल कप्तान डेविड वॉर्नर (31*) और मनीष पांडे (9*) बल्लेबाजी पर हैं। 7 ओवर में उसने एक विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। 7वां ओवर- कुलदीप यादव का पहला ओवर कुलदीप के पहले ओवर से सिर्फ 5 रन पावरप्ले का खेल खत्म- सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए- 40/1 पैट कमिंस ने अभी तक अपने 3 ओवर फेंक लिए हैं। उन्होंने अभी तक 11 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है। 5वां ओवर: बोलिंग में पहला परिवर्तन- शिवम मावी बोलिंग पर 3.6 ओवर: हैदराबाद को पहला झटका- पैट कमिंस के दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो बोल्ड शानदार बोलिंग कररहे पैट कमिंस को अपने दूसरे ओवर में ही बड़ी सफलता मिल गई। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (5) को बोल्ड कर दिया। दूसरा ओवर- पैट कमिंस ने फेंका कमिंसकी अच्छी शुरुआत, सिर्फ 2 रन इस ओवर से KKR: 8/0 पहले ओवर से 6 रन- सुनील नरेन सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी है। केकेआर की ओर से सुनील नरेन बोलिंग की शुरुआत कर रहे हैं। इस सत्र में यह पहला मौका है, जब किसी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया हो। इससे पहले पिछले 7 मैचों तक टॉस जीतने वाले कप्तान पहले फील्डिंग का फैसला करते आ रहे थे। दोनों टीमों का यह लीग में दूसरा मैच है और दोनों को अभी तक अपनी पहली जीत का इंतजार है। कोलकाता को जहां मुंबई से हार मिली तो सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने हराया था। दोनों टीमों का प्लेइंग XI कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, शुभमन गिल, (w/c), नीतीश राणा, इयान मोर्गन, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम मावी सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, मोहम्मद नबी, ऋद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी. नटराजन हेड-टू-हेडदोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 17 मुकाबले हुए हैं। इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच जीते हैं। वहीं अगर पिछले पांच मैचों की बात की जा जाए तो सनराइजर्स जरा सा आगे नजर आते हैं। बीते पांच मैचों में से तीन सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। संभावित एकादश- कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, शिवम मावी, संदीप वॉरियर सनराइजर्स हैदराबाद: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, नटराजन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cvL47M

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9