Saturday, September 26, 2020

RR vs KXIP: कब और कहां LIVE देखें राजस्थान vs पंजाब मैच

नई दिल्लीपूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच का 9वां मुकाबला शारजाह में आज यानी रविवार को खेला जाना है। लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब को सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन दूसरे मैच में उसने शानदार वापसी की और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 97 रन के बड़े अंतर से हराया। अब पंजाब का सामना स्टीव स्मिथ की टीम राजस्थान रॉयल्स से है जिसने पिछले मैच में तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स को हराया था। देखें, आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच IPL-2020 का 9वां मैच?राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच आईपीएल के 13वें एडिशन का 9वां मैच रविवार 27 सितंबर को खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच IPL-2020 का 9वां मैच कहां खेला जाएगा?राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)के बीच IPL-2020 का 9वां मैच शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच IPL-2020 का 9वां मैच कितने बजे शुरू होगा?राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच IPL-2020 का 9वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट आप कहां देख सकते हैं?राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच सीरीज के दूसरे T20I मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर देख सकते हैं। आप nbt.in पर भी मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i0I9VK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9