रोम रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी और 2018 की चैम्पियन () रविवार से शुरू हो रहे में विश्व रैंकिग में 70वें स्थान पर काबिज के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेंगी। पिछले 14 मुकाबलों से अजेय रही इस खिलाड़ी ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम के लिए दो महीने कड़ी ट्रेनिग के बाद तीन महीने से 'क्ले कोर्ट' पर अभ्यास किया है। ग्रैंडस्लैम में चुनौती पेश करने से पहले उन्होंने क्ले कोर्ट पर लगातार दो टूर्नमेंट जीत कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के समय अपने घर में रही इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त थी और मैंने बहुत मेहनत की है। मैंने शारीरिक रूप से बहुत सुधार किया।' उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं दौड़ सकती हूं। मैं हर मैच में फिट महसूस कर सकती हूं। मेरे पैर मजबूत हैं, जिससे मैच के दौरान मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।' विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी को रोलां गैरा में शीर्ष वरीयता दी गई है क्योंकि गत चैम्पियन एश बार्टी इस टूर्नमेंट में नहीं खेल रही हैं। कोविड-19 महामारी के कारण खेल के स्थगित से वापसी के बाद हालेप लगातार नौ मैच जीती हैं। इस दौरान उन्होंने प्राग और रोम में खिताब भी हासिल किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i13z4V
No comments:
Post a Comment