Monday, September 28, 2020

IPL में रोहित शर्मा बनाएंगे बड़ा रेकॉर्ड, छू सकते हैं 5,000 रन का आंकड़ा

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक नया कीर्तिमान बना सकते हैं। रोहित आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में रोहित के पास यह आंकड़ा पार करने का पूरा मौका होगा। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ अबू धाबी (Abu Dhabi) में 80 रन बनाकर रोहित इस कीर्तिमान के करीब पहुंच गए थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली ने 179 मैचों में 5427 रन के साथ सबसे ऊपर हैं। इसके बाद चेन्नै सुपर किंग्स के सुरेश रैना का नंबर आता है। जिन्होंने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं। रैना इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं ऐसे में रोहित के पास विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर आने का मौका होगा। रोहित ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ के साथ की। वह पहले मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी किया करते थे लेकिन ओपनिंग करने के बाद उनके रेकॉर्ड शानदार हो गए। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पारी के दौरान रोहित ने आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे कर लिए थे। रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने इस लीग में 200 छक्के पूरे किए थे। धोनी ने 193 मुकाबलों में 212 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल IPL में सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे आगे हैं जिन्होंने 125 मैचों में 326 छक्के लगाए हैं। इसके बाद एबी डी विलियर्स ने 156 मैचों में 215 छक्के लगाए हैं। रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स की डबल सेंचुरी पूरी की। कुलदीप यादव की घूमती हुई गेंद पर रोहित आगे बढ़कर आए और उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेजा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3czH6uS

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9