Saturday, September 26, 2020

लकी हूं कि कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्जे जैसे गेंदबाज टीम में हैं: श्रेयस अय्यर

दुबई (Delhi Capitals) के कप्तान () ने चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ 44 रन से आसान जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और एनरिच नोर्जे (Anrich Nortje ) जैसे तेज गेंदबाजों की मौजूदगी में वह स्वयं को भाग्यशाली कप्तान मानते हैं। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तीन विकेट पर 175 रन बनाए और इसके बाद चेन्नै को 7 विकेट पर 131 रन पर रोक दिया। दिल्ली की पारी का आकर्षण पृथ्वी साव के 64 रन रहे, जबकि गेंदबाजी में कगिसो रबाडा (26 रन देकर 3) और एनरिच नोर्जे (21 रन देकर 2) ने प्रभाव छोड़ा। अय्यर ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि हमारी टीम में रबाडा और नोर्जे जैसे तेज गेंदबाज हैं। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती की क्या करना है। टीम का इकाई के तौर पर प्रदर्शन करना और एक दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने कहा, 'हमने आसानी से जीत दर्ज करने का फैसला किया था। हमने परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करने का फैसला किया था। विकेट धीमा खेल रहा था। सलामी बल्लेबाजों ने जिस तरह से शुरुआत की उससे हमारा मनोबल बढ़ा और हमने अच्छी तरह से अंत भी किया।' दिल्ली की फील्डिंग हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने कुछ आसान कैच छोड़े। अय्यर ने हालांकि अपने क्षेत्ररक्षकों का बचाव किया। अय्यर ने कहा, 'रोशनी आंखों पर पड़ने के कारण कैच करना आसान नहीं है। ऐसे में आप कुछ अवसरों पर गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाते। आप सुनिश्चित नहीं होते कि आपको कैच करने के लिए कहां पर खड़ा होना है।' चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजों के नाकामी से निराश दिखे और उन्होंने कहा कि सात दिन के विश्राम से उन्हें कमियों का पता करने में मदद मिलेगी। धोनी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा मैच था। ओस नहीं थी लेकिन विकेट थोड़ा धीमा हो गया था। हमारे बल्लेबाजी विभाग में थोड़ी कमी लगी और यह आहत करने वाला है। धीमी शुरुआत के कारण रन रेट बढ़ने से दबाव बढ़ता है। हमें इसका हल निकालना होगा।'' उन्होंने कहा, 'हमें अगले सात दिन विश्राम का मौका मिलेगा और हमें स्पष्ट तस्वीर के साथ वापसी करनी होगी। (अंबाती) रायुडू के अगले मैच में वापसी से टीम संतुलन बेहतर होगा।' धोनी अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा, 'अगर आप गेंदबाजी विभाग पर गौर करो तो उनमें निरंतरता का अभाव दिखा है। रायुडू को अगले मैच में खेलना चाहिए और तभी हम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरने के बारे में सोच सकते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/343qrfc

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9