कोलकाताभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के बाद भी बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का आयोजन भारत में ही हो। उन्होंने उम्मीद जताई घरेलू टूर्नमेंटों को भी किसी समय शुरू किया जा सकेगा। भारत में कोरोना वायरस के मामले 60 लाख को पार हो गए हैं जिसमें से 95,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इंग्लैंड को अगले साल जनवरी और मार्च के बीच पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत का दौरा करना है। पढ़ें, गांगुली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यूएई में इंग्लैड के खिलाफ सीरीज आयोजित करने के विकल्प के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमारी प्राथमिकता यही है कि यह (इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज) भारत में हो। हम इसे भारतीय मैदानों पर करने की कोशिश करेंगे। यूएई में यह फायदा है कि वहां तीन स्टेडियम हैं (अबु धाबी, शारजाह और दुबई)।’ बीसीसीआई ने हाल ही में अमीरात क्रिकेट बोर्ड से वहां मैच करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। गांगुली ने कहा, ‘मुंबई में भी हमारे पास ऐसी सुविधा है जहां सीसीआई, वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम है। हमारे पास ईडन गार्डन्स भी है। हमें एक बायो बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) बनाना होगा। हम अपनी क्रिकेट भारत में ही खेलना चाहते हैं लेकिन हम कोरोना वायरस की स्थिति पर भी निगरानी रखे हुए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले छह महीने हर काम के लिए मुश्किल रहे हैं। आप चाहते हैं कि आपके यहां क्रिकेट का आयोजन हो। आप चाहते हैं कि जीवन वापस सामान्य हो जाए, इसमें खिलाड़ी भी शामिल हैं। लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जाएं।’ बीसीसीआई ने 2019-20 में पुरुषों और महिलाओं के 2036 घरेलू मैचों का आयोजन किया। अगर चीजें सामान्य रहती तो रणजी ट्रोफी, दलीप ट्रोफी, अंडर -23 सीके नायडू ट्रोफी, विजय हजारे, देवधर ट्रोफी, और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी जैसे टूर्नमेंट को आयोजन हो रहा होता। उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं और अपना घरेलू सत्र शुरू करना चाहते हैं। हमारे दिमाग में सभी तरह के संयोजन, स्थितियां हैं। हम इसके लिए कोशिश करेंगे और जितना हो सके, उतना करेंगे।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cDPdX5
No comments:
Post a Comment