दुबई रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुबंई इंडियंस को आईपीएल-13 के बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर टीम ने आरसीबी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। इसके बाद नवदीप सैनी के सुपर ओवर में मुंबई ने 7 रन बनाए और बैंगलोर ने कप्तान विराट कोहली के चौके से अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। मुंबई के लिए सुपर ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। देखें, किशन-पोलार्ड की बेशकीमती पार्टनरशिप, लेकिन हो गई बेकार मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने 99 रन की बेशकीमती पारी खेली लेकिन अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर वह आउट हो गए। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और ताबड़तोड़ 9 छक्के लगाए। उन्होंने कायरन पोलार्ड के साथ 5वें विकेट के लिए 119 रन की शतकीय साझेदारी की। पोलार्ड 24 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। अंतिम 4 ओवर में मुंबई को चाहिए थे 80 रनमुंबई इंडियंस को अंतिम 4 ओवर में जीत के लिए 80 रन की दरकार थी लेकिन कायरन पोलार्ड ने जम्पा के पारी के 17वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर 17 ओवर में स्कोर 4 विकेट पर 149 रन कर दिया। इसका अगला ओवर युजवेंद्र चहल ने किया जिसमें पोलार्ड ने 2 और किशन ने 1 छक्का लगाया। अंतिम 12 गेंदों पर मुंबई को 31 रन की दरकार थी और नवदीप सैनी ने 19वें ओवर में 12 रन दिए। मुंबई को फिर अंतिम ओवर में 19 रन की जरूरत थी। इसुरु उदाना के अंतिम ओवर में किशन ने तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स लगाया लेकिन 5वीं गेंद पर वह 99 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 9 छक्के जड़े। 16 रन तक ही गिर गए मुंबई के 2 विकेट202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके 2 विकेट 16 रन के स्कोर तक ही गिर गए। कप्तान रोहित शर्मा (8) को वॉशिंगटन सुंदर ने पारी के दूसरे ही ओवर में शिकार बनाया जबकि सूर्यकुमार यादव (0) को इसुरु उदाना ने डि विलियर्स के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने 8 गेंदों पर 1 छक्का लगाया। पढ़ें, सस्ते में लौटे डि कॉक और हार्दिक 16 रन तक 2 विकेट गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक पर जिम्मेदारी आ गई लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन के निजी स्कोर पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर नेगी (sub) को अपना कैच थमा बैठे। डि कॉक ने 15 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया। फिर हार्दिक पंड्या भी 15 के निजी स्कोर पर एडम जम्पा का शिकार बने। मुंबई का चौथा विकेट 78 के स्कोर पर गिरा। हार्दिक ने ईशान किशन ने चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। बैंगलोर ने दिया 202 रन का टारगेटओपनर आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल और धुरंधर एबी डि विलियर्स के अर्धशतकों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया। फिंच (35 गेंदों पर 52 रन, सात चौके एक छक्का) और देवदत्त पडिक्कल (54 रन) ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़कर आरसीबी को सकारात्मक शुरुआत दी। फिंच और पडिक्कल ने दी तेज शुरुआतपहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले आरसीबी की तरफ से फिंच ने शुरू में रन बनाने का जिम्मा उठाया। टीम ने पहले छह ओवरों में जो 59 रन बनाए. उनमें से 40 रन इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के बल्ले से निकले थे। इस बीच रोहित ने फिंच का मुश्किल कैच छोड़ा, जिसका जश्न इस बल्लेबाज ने बोल्ट की अगली गेंद पर दर्शनीय छक्का लगाकर मनाया और फिर लेग स्पिनर राहुल चाहर के पहले ओवर में लगातार तीन चौके जमाए। वह चाहर के अगले ओवर में चौका जड़कर 32 गेंदों पर अर्धशतक तक पहुंचे, लेकिन बोल्ट की धीमी गेंद पर वह सही टाइमिंग से शॉट नहीं लगा पाए और आसान कैच दे बैठे। पडिक्कल ने लगाई सीजन की अपनी दूसरी फिफ्टी युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने पैटिंसन पर लगातार दो छक्के लगाए और फिर पोलार्ड पर चौका जड़कर टूर्नमेंट का अपना दूसरा पचासा पूरा किया। बोल्ट की धीमी गेंद पर पोलार्ड ने सीमा रेखा पर पडिक्क्ल का शानदार कैच लिया। उन्होंने 40 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े। विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में फ्लॉपआरसीबी के कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में नाकाम रहे। उन्होंने 11 गेंदों तक संघर्ष किया और केवल तीन रन बनाकर चाहर की गेंद पर कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच का अभ्यास कराया। कोहली ने तीन मैचों में केवल 18 रन बनाए हैं। कोहली जब क्रीज पर रहे तो रन गति भी धीमी पड़ी। अंत तक जमे रहे डि विलियर्स एबी डि विलियर्स ने 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की लाजवाब पारी खेली। डि विलियर्स ने पडिक्कल के साथ 62 रन जोड़े और दुबे के साथ 47 रन की अटूट साझेदारी की। शिवम दुबे ने भी दो छक्कों की मदद से 10 गेंदों पर नाबाद 27 रन का अमूल्य योगदान दिया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 24 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन जेम्स पैटिंसन और पेसर जसप्रीत बुमराह अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। डि विलियर्स ने बुमराह के एक ओवर में दो छक्कों और चौके की मदद से 18 रन बटोरे। उन्होंने बोल्ट की गेंद भी गगनचुंबी छक्के के लिए भेजी और फिर बुमराह के अगले ओवर में 90 मीटर दूर गए छक्के से अर्धशतक पूरा किया। दुबे ने पैटिंसन के पारी के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GktnvD
No comments:
Post a Comment