पैरिसअमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने पहले सेट में जूझने के बाद वापसी करते हुए क्रिस्टी ऑन को सीधे सेटों में हराकर सोमवार को के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली। तीसरे वरीय पुरुष एकल में जीत दर्ज करने में सफल रहे और दूसरे राउंड में पहुंच गए। छठी वरीय सेरेना ने क्रिस्टी को 7-6, 6-0 से हराया। सेरेना 40-0 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थीं लेकिन क्रिस्टी ने तीन मैच पॉइंट बचाए। ऐस लगाकर सेरेना ने चौथा मैच पॉइंट हासिल किया लेकिन इसके बाद शॉट नेट पर मार दिया। सेरेना ने ब्रेक पॉइंट बचाया और फिर ऐस के साथ अमेरिका की अपनी हमवतन क्रिस्टी को बाहर का रास्ता दिखाया। पढ़ें , क्रिस्टी पहले सेट में एक समय 3-1 और फिर 4-2 से आगे थी लेकिन सेरेना के अनुभव के आगे उन्हें घुटने टेकने पड़े। तीन बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन 39 साल की सेरेना मारग्रेट कोर्ट के रेकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। वह अगले दौर में बुल्गारिया की वाइल्ड कार्ड धारक स्वेताना पिरोनकोवा से भिड़ेंगी जिन्होंने जर्मनी की एंड्रिया पेटकोविच को 6-3, 6-3 से हराया। पुरुष एकल में यूएस ओपन चैंपियन थीम ने पहले दौर में मारिन सिलिच को 6-4, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। दो हफ्ते पहले फ्लशिंग मिडोज पर अपना पहला मेजर टूर्नमेंट जीतने वाले ऑस्ट्रिया के तीसरे वरीय थीम इस बार रोलां गैरो पर प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। वह पिछले दो फाइनल में रफेल नडाल के खिलाफ हार चुके हैं। थीम ने कड़कड़ाती ठंड के बीच क्रोएशिया के खिलाड़ी पूर्व यूएस ओपन चैंपियन की सर्विस छह बार तोड़ी। वह अगले दौर में अमेरिका के क्वॉलिफायर जैक सॉक से भिड़ेंगे जिन्होंने रेली ओपेल्का को 6-4, 6-4, 6-3 से हराया। पढ़ें, 14वें वरीय इटली के फाबियो फोग्निनी और 19वें वरीय फेलिक्स आगर एलियासिम को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। फोग्निनी को मिखाइल कुकुशकिन ने 7-5, 3-6, 7-6, 6-0 से हराया जबकि फेलिक्स को जापान के योशिहितो निशिओका ने सीधे सेटों में 7-5, 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। चेक गणराज्य की सातवीं वरीय पेत्रा क्वितोवा ने सीधे सेटों में ओसियेन डोडिन को हराया। दो बार की विंबलडन चैंपियन और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी क्वितोवा ने रोलां गैरो पर पहले दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। कोर्ट फिलिप चेटरियर की नई छत के नीचे खेले हुए इस मुकाबले में दुनिया की 118वें नंबर की खिलाड़ी डोडिन के खिलाफ हालांकि क्वितोवा की राह आसान नहीं रही विशेषकर दूसरे सेट में। डोडिन ने फोरहैंड बाहर मारकर अपनी सर्विस गंवाई। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थीं। इस कोर्ट पर छत होने के कारण मुकाबला चलता रहा जबकि बाहरी कोर्ट पर बारिश के कारण मुकाबले देर से शुरू हुए। पांचवीं वरीय नीदरलैंड की किकी बर्टेन्स ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए यूक्रेन की कटरीन जवात्स्का को 2-6, 6-2, 6-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में फ्रांस के पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट ने अमेरिका के माइकल ममोह को 6-3, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर वुकिक को 7-5, 6-4, 6-0 से जबकि फ्रांस के ह्यूगो गैस्टन ने अपने हमवतन मैक्सिम जेनवियर को 7-6, 6-4, 6-3 से हराया। महिला एकल में इटली की सारा एरानी ने प्यूर्टो रिको की मोनिका पुइग को 6-2, 6-1, इटली की जैस्मीन पौलिनी ने स्पेन की एलियोना बोलसोवा जोदोइनोव को 6-4, 6-3 जबकि अमेरिका की बर्नार्डा पेरा ने हमवतन सिसी बेलिस को 7-6, 6-1 से हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kUpPPP
No comments:
Post a Comment