Wednesday, August 4, 2021

टी20 वर्ल्ड कप: 24 अक्टूबर को हो सकता है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

नई दिल्ली चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप की भिड़ंत 24 अक्टूबर को रविवार के दिन होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) हालांकि टूर्नामेंट का अधिकृत कार्यक्रम कुछ दिनों में जारी करेगा। पता चला है कि आईसीसी अंतिम कार्यक्रम पर फैसला करने से पहले सामान्य तौर पर कार्यक्रम के दो से तीन सेट रखता है। लेकिन भारत-पाक मुकाबले की लोकप्रियता को देखते हुए यह मैच हफ्ते के अंत कराया जा सकता है। इसकी जानकारी रखने वाले आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘अभी तक रविवार 24 अक्टूबर के विकल्प की संभावना है क्योंकि पहले हफ्ते के क्वालीफाइंग मैच 17 अक्टूबर से ओमान के मस्कट में शुरू होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए जब मुख्य राउंड रोबिन के मुकाबले खेल जायेंगे तो भारत-पाक मैच से शुरूआत करना अच्छा होगा जो ‘टीआरपी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।’ भारत और पाकिस्तान को ग्रुप दो में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3insFOR

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9