Wednesday, August 4, 2021

तोक्यो गेम्स आपके लिए याद किया जाएगा... पीएम ने बढ़ाया महिला टीम का हौसला

नई दिल्लीभारतीय महिला टीम को तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार मिली। टीम इंडिया ने पहले क्वॉर्टर के दूसरे ही मिनट में मिली बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। हालांकि, रानी रामपाल की कप्तानी में खेल रही टीम ने आखिरी दम तक जोर लगाया, लेकिन 1-2 से मुकाबले में हार मिली। मैच खत्म होते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को हौसलाफजाई करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने महिला टीम को निराश नहीं होने की बात कहते हुए लिखा- एक चीज जिसे हम #Tokyo2020 याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज खेल के माध्यम से हमारी महिला हॉकी टीम ने बेजोड़ धैर्य और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ 2-5 से हार मिली थी। उस मैच को पीएम लाइव देख रहे थे। उस मैच में भी टीम इंडिया ने शुरुआती बढ़त ली थी। उसे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी से गुरुवार को भिड़ना है। कांस्य के लिए अब ब्रिटेन से भिड़ंत अर्जेंटीना के हाथों सेमीफाइनल में 1-2 से मिली हार के साथ ही तोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का भारतीय महिला हॉकी टीम का सपना टूट गया जो अब कांस्य के लिए खेलेगी। भारत को दूसरे ही मिनट में गुरजीत कौर ने बढ़त दिलाई थी लेकिन अर्जेंटीना के लिए कप्तान नोएल बारियोनुएवो ने 18वें और 36वें मिनट में गोल दागे। भारत का सामना कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ykqktE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9