नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के (MS Dhoni) इस समय यूएई में हैं। धोनी की देखरेख में सीएसके के कई खिलाड़ी आईपीएल 2021 के यूएई लेग के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। फुर्सत के पल में धोनी को हाल में टीम साथियों संग वॉलीबॉल (Dhoni Plays Volleyball) का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। इससे पहले माही टेबल पर स्नूकर और सीएसके के प्रैक्टिस में फुटबॉल का कौशल निखारते हुए भी नजर आए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने हाल में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कैप्टन कूल वॉलीबॉल खेलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। सीएसके ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ' हॉलीडे क्रॉस मार्क।' 41 वर्षीय धोनी का वॉलीबॉल मैच में दमदार स्मैश देखते ही बन रहा है। इस दौरान विपक्षी टीम की ओर से खेल रहे सीएसके के ओपनर रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को डिफेंड करते हुए देखा जा रहा है। सीएसके टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है चेन्नई सुपरकिंग्स टीम दुबई में आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस कर रही है। आईपीएल 2021 के पहले फेज के बाद चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरे नंबर पर है। धोनी ने जड़े लंबे लंबे छक्के सीएसके ने सोमवार को धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में माही प्रैक्टिस के दौरान लंबे लंबे छक्के जड़ते नजर आ रहे थे। उन्होंने कई गेंदों को सिक्स के लिए बांउड्री के पार पहुंचाया। बाद में वह गेंद को झाड़ियों में ढूढ़ते नजर आए। 19 सितंबर से होगा आईपीएल 2021 फेज दो का आयोजन आईपीएल 2021 के दूसरे लेग का आयोजन 19 सिंतबर से होगा। पहले मैच में धोनी की सीएसके का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होगी। यह मैच दुबई में खेला जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sVfHLZ
No comments:
Post a Comment