नई दिल्लीभारतीय टीम ने रविवार को पहली बार फिडे ऑनलाइन जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि उसे रूस के साथ संयुक्त तौर पर चैंपियन करार दिया गया। फाइनल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब भारतीय टीम के सदस्य निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का इंटरनेट कनेक्शन चला गया। चेस ओलिंपियाड के फाइनल में दूसरे राउंड में ऐसा हुआ जिसके बाद भारत ने आधिकारिक अपील की। फिडे अध्यक्ष आर्केडी ड्वोरकोविच ने बाद में दोनों टीमों को ही गोल्ड मेडल देने का फैसला किया। चेस ओलिंपियाड इतिहास में भारत पहली बार चैंपियन बना है। रूस ने इसे 24 बार (18 बार सोवियत संघ) जीता है। दिग्गज और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने रूस को भी बधाई दी। चेस प्लेयर और टीम सदस्य विदित गुजराती और हरिका द्रोणवल्ली ने भी फाइनल में जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jynV73
No comments:
Post a Comment