मैनचेस्टर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 इंटरनैशनल सीरीज पर भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को पहला टी-20 मैनचेस्टर में बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। इंग्लैंड ने ओपनर (71) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। इसके बाद मैच आगे नहीं खेला जा सका। इससे पहले बैंटन ने धुआंधार अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा और ओपनर जॉनी बेयरस्टो (2) को इमाद वसीम ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। इसके बाद बैंटन ने डेविड मलान (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। मलान रन आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद बैंटन को शादाब ने इमाद वसीम के हाथों कैच कराया। वह टीम के 109 के स्कोर पर तीसरे विकेट के तौर पर पविलियन लौटे। कप्तान इयोन मॉर्गन 14, मोईन अली 8 और ग्रेगोरी 2 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान और इमाद वसीम ने 2-2 विकेट लिए। कोरोना काल के बीच यह पहली टी20 इंटरनैशनल सीरीज है। इससे पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसे मेजबान टीम ने 1-0 से अपने नाम किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Qxn4Xs
No comments:
Post a Comment